Saturday, January 21, 2017

सफर (Journey)

Related image
सफर बना मुरझाए चेहरों का साथ,
राहे भी कतराएं देख इनके हालात,
यह, वह, वो, सभी दीवाना-दीवानी,
लगा रखे है कानों में दो तार,
जैसे सुन रहे हो कोई अफ़साना,
या किसी अनहोनी के समाचार,
उनकी नम व् अधखुली अखियाँ,
जैसे बयाँ कर रही गम अपार,
वो बेरंग गाल व् लाली उखड़े होंठ,
जैसे छिन रहे हो रंगीन सँसार,
कोई पलके उठाये करे दीदार,
मेरी रजनीगँधा सी मुस्कान,
और ह्रदयांशी आँखे करे पुकार,
भुलाने तेरे गम, बनाने रंगीन सँसार !

आनन्द दाधीच (बहड़) - बेंगलौर (c)

क्या करे ! (what to do)

Image result for village beautiful indian women with great red lips and boobs
दिल भरा है अरमानों का,
पर जमाना है बेगानों का,
न बेगाने कम हुवे है,
न लगे अरमान भरे-भरे,
क्या करे !
बोलबाला है बड़े घरानों का,
चर्चा है सिने तरानों का,
न हम रोशन से सिने सितारे है,
न हम अम्बानी के भाई चचेरे,
क्या करे !
देश है खज़ानो का,
जमाना है दीवानों का,
न खज़ाने तेरे व् मेरे है,
न दीवाने हुवे धीरे,
क्या करे !
अफ़साना है उलझनों का,
और जमाना है सपनों का,
न उलझने सुलझे,
न सपने पुरे संवरे,
क्या करे !

आनन्द दाधीच (बहड़), बेंगलुरु (c)

भारत के नोट (#currencyban)

Image result for modi cartoon images
बदल रहे है भारत के नोट,
सुखते कालेधनवालों के होंठ,
अब तो नियत साफ़ करो यारों,
मिटा दो जामाखोरी की खोट,
यह तो फिर भी अदला-बदली हो जाएंगे,
पर नहीं बदलेगी ऊपरवाले की चोट !

--आनन्द दाधीच (बहड़)-बेंगलुरु

याद रहते है (Remember)

Image result for beautiful indian women seating near fort or palace
याद रहते है, भारत के गढ़ व् मिनारे,
और गंगा-जमुना के किनारे !
याद रहते है,रात में जगमग तारे,
और अमिताभ से फ़िल्मी सितारे !
याद रहते है, रंगीन त्योहारों के नजारे,
और गर्म दाल के वड़े करारे !
याद रहते है, राजनीति में घोटाले खारे,
और लाल, बिहारी व् मोदी के नारे,
याद रहते है, तेरे-मेरे सपने सारे,
और आनंद से भरी मुस्कान प्यारे !
--आनन्द दाधीच (बहड़)-बेंगलुरु

आपका आनन्द (Your happiness)

Image result for backside of beautiful indian women in blouses
मैं मन के मौहलों में मशहूर,
मैं अधखुली अखियों का अखनूर,
मैं तो आपका आनन्द हूँ हुज़ूर !
----------------------------------------------------
मैं सरपट शरीर का सरूर,
मैं लबो व् लफ़्ज़ों का नूर,
मैं तो आपका आनन्द हूँ हुज़ूर !
----------------------------------------------------
मैं कर्मठ काया का कोहिनूर,
मैं गम में याद आता हूँ जरूर,
मैं तो आपका आनन्द हूँ हुज़ूर !
-----------------------------------------------------
मैं होने ना दूँ आपको मज़बूर,
मैं खोने ना दूँ आपके चेहरे का नूर,
इस आनन्द को चश्म -ए-बदूर !

आनन्द दाधीच -बैंगलोर (c), writer of "Manjusha"

Meanings - मसहूर-Famous,अखनूर-Fort,सरूर-Joy,नूर-Light,कोहिनूर-Diamond,मज़बूर-Compelled,चश्म -ए-बदूर-God protect from evil eyes

बिस्तर व् पलंग

Image result for beautiful lady sleeping with love sign cartoon images
अगर घर व् दफ्तर पर,
काम ने किया हो तंग,
तो आराम देते यह बिस्तर व् पलंग !
--------------------------------------
अगर रूठना व् टूटना हो,
साथी, हमदम संग,
तो आँसु छुपाते यह बिस्तर व् पलंग !
----------------------------------------
अगर रिस्ते व् नाते में,
हो रही हो हुड़दंग,
तो आपबीती सुनते यह बिस्तर व् पलंग !
-----------------------------------------
अगर रोग व् दोष की,
हो जाए जिंदगी से जंग,
तो मदद दिलाते यह बिस्तर व् पलंग !
---------------------------------------------
अगर बेटे व् बहुओं की,
देखने हो सेवा के ढंग,
तो दर्शाते यह बिस्तर व् पलंग !
------------------------------------------
हर जनम व् मरण के,
अनेको सतरंगी रंग,
बतलाते यह बिस्तर व् पलंग !
------------------------------------------
आनंद दाधीच (बहड़) - बेंगलौर (c)

मन (Soul or heart)


Image result for beautiful lady with love sign cartoon images

शौक व् शख्स, रोग व् दोष,
धर्म व् कर्म,शख्त व् नरम
हौसले व् फ़ैसले, मान व् अपमान,
सब मन में करे घमासान !

लाख मन के अरमान,
हज़ारो मन के फरमान,
मन, मगज़ को देता रुझान,
पल पल देखे नफा व् नुकसान !

मन के हिचकोलों का तान,
झेलना, होता नहीं आसान,
हर हाल लहराये मुस्कान,
यही तमाम शान का संज्ञान !

-- आनंद दाधीच (बहड़)-बेंगलुरु (c), Author of Manjusha-Hindi Poems
शौक - habit, फरमान - order, मगज़ - mind, नफा - gain, संज्ञान - hint or point of hint.

#भाईपा (Brotherhood)

Image result for beautiful lady cartoon images
#भाईपा
विभीषण ने की रावण से कुटलाई,
राम ने भरत को करने दी चतुराई,
सुग्रीव-बाली को भरम-भ्रान्ति रुलाई,
बड़े-छोटे ने ओढ़ रखी हट की रजाई,
हे हरी, आज भी जारी है ये भाईपा लड़ाई !
-आनंद दाधीच (बहड़)

#नेता (Leader)

Related image
#नेता

मित्रो, मेरे भाईयो-बहनो,
तुम हो बड़े नादान,
पाले व् दल बदले नेता,
छुछुंदर से बनते शेरखान,
फिर तुम क्यों उसी पायदान ?

-आनंद दाधीच (बहड़) - "हरिवंश के आनंद" (C)